Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer: वरुण धवन की फिल्म का मजेदार ट्रेलर , फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर लोडिंग

0

वरुण धवन की मच अवेटेड फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और काफी मजेदार है। फिल्म में वरुण के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी हैं, जिनके साथ वह रोमांस करते नजर आ रहे हैं। मृणाल ठाकुर फिल्म में वरुण धवन की पत्नी बनी हैं और दोनों के बीच बेशुमार प्यार है। पर ये प्यार और शादी ऐसी है, जो आज तक किसी ने देखी या सुनी नहीं। फिल्म में प्यार के साथ खूब सारी कॉमेडी, ट्विस्ट और कन्फ्यूजन भी होने वाले हैं, जिसकी झलक ट्रेलर में है।

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का मजेदार ट्रेलर, सलमान का ‘चुनरी चुनरी’ गाना

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर देख कुछ-कुछ अक्षय कुमार की फिल्म ‘गरम मसाला’ का फील आ रहा है, पर फैंस को यह धमाकेदार लगा है। उनका कहना है कि डेविड धवन एक बार फिर ब्लॉकबस्टर लेकर आए हैं। वहीं, फैंस ट्रेलर में ‘धुरंधर’ के जमील जमाली यानी राकेश बेदी को देखकर भी क्रेजी हो गए। और सलमान खान का ‘चुनरी’ गाना भी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर में चार चांद लगा रहा है। फिल्म का ट्रेलर पहले 22 मई को रिलीज होने वाला था, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के कारण इसे कैंसिल कर दिया गया था।’है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर में क्या है?

‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि वरुण धवन, मृणाल ठाकुर से बेहद प्यार करते हैं, पर वह पिता बनना चाहते हैं। उन्हें बच्चा चाहिए, लेकिन मृणाल तैयार नहीं हैं। दूसरी ओर, वरुण की मुलाकात पूजा हेगड़े से होती है। उनके साथ उनका अफेयर शुरू हो जाता है। फिर एक साथ वरुण को मृणाल और पूजा से खुशखबरी मिलती है कि वो प्रेगनेंट हैं। इसके बाद शुरू होता है झोल, ट्विस्ट और कॉमेडी का खेल। इसमें जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और मनीष पॉल भी हैं, जो अपनी कॉमेडी और डायलॉग से तड़का लगा देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here