रिलायंस के निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! लेकिन सेंसेक्स की इन 4 दिग्गज कंपनियों ने दिया बड़ा झटका

0

ईरान संकट के कारण शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इसका असर सेंसेक्स की कंपनियां के मार्केट कैप पर हो रहा है। पिछले हफ्ते सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण 74,111 करोड़ रुपये बढ़ा। वहीं, 4 ने निवेशकों को झटका दिया। बता दें कि Sensex की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 74,111.57 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 177.36 अंक या 0.23 प्रतिशत के लाभ में रहा।

इन कंपनियों में निवेशकों की हुई कमाई

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार मूल्यांकन में वृद्धि हुई। समीक्षाधीन सप्ताह में Reliance इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 24,696.89 करोड़ रुपये बढ़कर 18,33,117.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 19,338.68 करोड़ रुपये बढ़कर 8,38,401.33 करोड़ रुपये रहा, जबकि आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 14,515.93 करोड़ रुपये बढ़कर 9,06,901.32 करोड़ रुपये हो गया।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 9,076.37 करोड़ रुपये बढ़कर 5,14,443.69 करोड़ रुपये रहा। वहीं बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 3,797.83 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,70,515.57 करोड़ रुपये और लार्सन एंड टुब्रो की 2,685.87 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,40,228.21 करोड़ रुपये रही।

इन कंपनियों ने कराया नुकसान

वहीं एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत घट गई। इस रुख के उलट भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 20,229.67 करोड़ रुपये घटकर 11,40,296.49 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 16,212.18 करोड़ रुपये घटकर 5,17,380 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 12,784.4 करोड़ रुपये घटकर 8,76,077.92 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 2,094.35 करोड़ रुपये की कमी के साथ 11,79,974.90 करोड़ रुपये रही।

रिलायंस शीर्ष पर कायम

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here