क्या है 44 हजार करोड़ का Ken-Betwa Project, जिस पर गंभीर हैं पीएम मोदी, राज्यों से बोले- जल्द सुलझाइए मुद्दे

0

नई दिल्ली: केन-बेतवा प्रोजेक्ट पर एक बार फिर बातचीत शुरू हो गई है। पीएम मोदी ने 44,600 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को लेकर एक अहम बैठक में चर्चा की। इस प्रोजेक्ट पर मंथन इसलिए चल रहा है क्योंकि इतनी बड़ी परियोजना को पूरी करने में कई रुकावटें हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री ने राज्यों से कहा है कि मुद्दे सुलझाकर प्रोजेक्ट को पूरा करने पर फोकस होना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ये केन-बेतवा प्रोजेक्ट है क्या और इसमें क्या रुकवटें आ रही हैं।

दरअसल, केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत मध्य प्रदेश की केन और बेतवा नदी को लिंक किया जाना है। इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में 44,600 करोड़ की लागत आनी है, जिसका 90 फीसदी खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। दोनों नदियों को लिंक कर यूपी से गुजरने वाली बेतवा नदी तक पानी पहुंचाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here