Don 3: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर विवाद में Salman Khan की एंट्री, अब भाईजान करवा रहे दोनों में सुलह!

0

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर काफी विवादों में घिरे हुए हैं। दरअसल, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले फिल्म से खुद को अलग करने के चलते उनके ख‍िलाफ नॉन कॉपरेशन नोटिस जारी कर दिया। यानी फेडरेशन से जुड़े लोग अब रणवीर के साथ काम नहीं करेंगे। इनमें क्रू मेंबर्स से लेकर डायरेक्‍टर, कोरियोग्राफर तक शामिल हैं। अब इस मुद्दे को लेकर इंडस्‍ट्री के अंदर ही लगातार बहस छिड़ी हुई है। खबर है कि अब रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे इस विवाद में सलमान खान ने एंट्री मारी है और उनके बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं।

सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री का गॉडफादर यूं ही नहीं कहा जाता। उसकी वजह भी है क्योंकि सुपरस्टार हमेशा मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। ‘डॉन 3’ को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद को बढ़ता देखकर सलमान खान ने बीच-बचाव के लिए एंट्री मारी है ताकि दोनों पक्ष मीडिया सर्कस किए बिना सौहार्दपूर्ण ढंग से अपने इस मुद्दे को सुलझा लें। हालांकि, सलमान से पहले आमिर खान ने भी दोनों के बीच समझौता करवाने की कोश‍िश की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here