AI स्टार्टअप एंथ्रोपिक ( Anthropic ) ने अपना नया और अबतक का सबसे पावरफुल मॉडल ‘ Claude Opus 4.8 ‘ लॉन्च कर दिया है। खास बात है कि इस AI टूल की तारीफ प्रतिद्वंदी एलन मस्क ने की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने एंथ्रोपिक के लिए लिखा- शानदार काम। एंथ्रोपिक ने दावा किया है कि नए एआई मॉडल में कई सुधार किए गए हैं। इसकी रीजनिंग पहले से बेहतर हुई है और कोडिंग व बिना इंसानी मदद के काम करने की क्षमता को और बेहतर बनाया गया है।
एंथ्रोपिक के टूल की तारीफ एलन मस्क की ओर से किया जाना टेक इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है। याद रहे कि उनकी कंपनी xAi का एआई टूल ‘ग्रोक’ सीधे Claude, जेमिनी एआई और चैटजीपीटी जैसे टूल्स से मुकाबला करता है। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब कोई कंपनी या उसका सीनियर अधिकारी अपनी प्रतिद्वंदी कंपनी के कामकाज की तारीफ करे।













































