पीओके में हाफिज सईद के गुर्गों को नेता बनाने की तैयारी में पाकिस्‍तानी सेना, गिलगित चुनाव को हाईजैक करने में जुटी

0

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना गिलगित-बाल्टिस्तान में होने वाले चुनाव में हाफिज सईद के गुर्गों को जिताने की पूरी तैयारी कर रही है। यहां 7 जून को चुनाव होने वाले हैं और दूसरे उम्मीदवारों ने आरोप लगाया है कि सेना उनके चुनाव प्रचार को रोक रही है और हेरफेर कर प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े उम्मीदवारों को जिताने की कोशिश कर रही है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक राजनीतिक संगठन के उम्मीदवारों को चुनाव में शामिल होने में मदद करने का आरोप लगा रहे हैं।

न्यूज 18 ने खुफिया सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पाकिस्तान की सेना ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण और शिया-बहुल गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में पाकिस्तान मरकज़ी मुस्लिम लीग (PMML) के उम्मीदवारों का समर्थन किया है। इस पार्टी को आम तौर पर LeT के संस्थापक हाफिज सईद से जुड़ा एक राजनीतिक मोर्चा माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here