रूपाली गांगुली की 5:29 बजे नींद हराम, बिजली कटौती से तंग आकर सुनाई खरी-खोटी, लोग बोले- मोदी जी के गुण गाओ

0

मुंबई के वर्सोवा में रहने वाली टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने हाल ही में ट्विटर पर अपने घर में शनिवार रात करीब 11 बजे से शुरू हुई बिजली कटौती की समस्या को उजागर किया। अपनी पोस्ट में, ‘अनुपमा’ की एक्ट्रेस ने अपने इलाके में बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी अडानी ग्रुप को भी टैग किया और दावा किया कि कंपनी का चैटबॉट भी इस समस्या में उनकी मदद नहीं कर पाया। उन्होंने आगे सवाल उठाया कि मुंबई जैसे शहर में इस तरह की बिजली कटौती कैसे हो सकती है और छोटे शहरों में स्थिति कैसी होगी।

रविवार को सुबह करीब 5:29 बजे, रूपाली गांगुली ने X पर अपनी बिल्डिंग में बिजली गुल होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने लिखा, ‘हमारी बिल्डिंग और दो अन्य बिल्डिंग्स में कल रात 11 बजे से बिजली नहीं है… लाइटें आती-जाती रहीं, लेकिन अब रात 1 बजे से बिल्कुल नहीं आ रही हैं। आपके बेकार चैटबॉट पिछले 4 घंटों से कह रहे हैं कि समस्या 34 मिनट में हल हो जाएगी और अब कह रहे हैं कि बिजली गुल है ही नहीं! और ये है मुंबई @AdaniOnline।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here