साल 2027 के आखिरी सूर्यग्रहण के लिए हो जाइए तैयार, इस देश में एक सदी बाद आएगा नजर, भारत में दिखेगा?

0

वॉशिंगटन: खगोल वैज्ञानिकों के लिए लगभग दो महीने बाद अंतरिक्ष को देखने का एक शानदार मौका मिलने वाला है। यह एक पूर्ण सूर्यग्रहण होगा, जो 12 अगस्त को होने जा रहा है। यह एक दुर्लभ नजारा होगा जिसे पूर्वी ग्रीनलैंड, आइसलैंड और उत्तरी स्पेन में सूर्यास्त से कुछ मिनट पहले देखा जा सकेगा। यह एक बहुत बड़ी घटना होगी जिसे पूरे यूरोप में लाखों लोग किसी न किसी रूप में देख सकेंगे। हालांकि, भारत में रहने वालों को यह नहीं दिखाई देगा।

स्पेन में एक सदी बाद देगा दिखाई

12 अगस्त को होने वाला पूर्ण सूर्यग्रहण इस सदी में मेनलैंड स्पेन में पहली बार होगा। इसके पहले 1905 में पूर्ण सूर्यग्रहण की छाया स्पेन की मुख्य भूमि से होकर गुजरी थी। यह रास्ता लगभग 293 किमी चौड़ा होगा। पूर्ण सूर्यग्रहण वाले इलाके के अलावा लगभग पूरे यूरोप में सूरज का बड़ा हिस्सा ग्रहण की चपेट में होगा यानी इन इलाकों में आंशिक सूर्यग्रहण देखा जाएगा। पोलैंड के वारसॉ में सूरज डूबते समय 83% ग्रहण होगा।

यूरोप के लिए भी बेहद खास

सिर्फ स्पेन ही नहीं, पूरे यूरोप के लिए यह खास होगा, जहां 1999 के बाद से कोई पूर्ण सूर्यग्रहण नहीं देखा गया है। 27 साल बाद अब महाद्वीप में पहली बार पूर्ण सूर्यग्रहण होने जा रहा है, जो इतनी शानदार चीज के लिए सच में लंबा इंतजार है। आइए स्पेन की उन जगहों के बारे में जानते हैं, जहां इसे देखा जा सकेगा।

स्पेन में यहां दिखेगा सटीक

गैलिसिया स्पेन के उन शुरुआती इलाके में होगा, जहां पूर्ण सूर्यग्रहण दिखेगा। इसके कई तटीय लैंडमार्क ग्रहण देखने के लिए बहुत अच्छी जगह बन जाएंगे। यहां ग्रहण तब चरम पर पहुंचेगा जब तटरेखा पर सूर्यास्त की रोशनी आने लगेगी। स्पेन में गर्मियों के मौसम में आसमान साफ रहने की संभावना के कारण इसे देखने का बढ़िया मौका होगा। हालांकि, भारत में रहने वाले इस ग्रहण का दीदार नहीं कर सकेंगे, क्योंकि इसकी छाया इस इलाके से नहीं गुजरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here