बैहर पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत पिता और भाई गिरफ्तार

0

बालाघाट/
थाना बैहर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 मोदी नगर में हुई महिला की हत्या के मामले का बैहर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी जांच के बाद खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी के साथ-साथ साजिश में शामिल उसके पिता और भाई को भी गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी कृष्णा शिवाहिलिया उर्फ गणेश पिता बुधराम शिवाहिलिया 28 वर्ष भाई बलराम शिवाहिलिया 35 वर्ष और पिता बुधराम शिवाहिलिया तीनो ग्राम कोहका थाना बैहर निवासी है

निर्माणाधीन मकान में मिला था महिला का शव
12 जून 2026 को वार्ड क्रमांक 8 चालीस मकान बैहर निवासी साहलकराम धुवे ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन सविता धुवे 35 वर्ष का शव मोदी नगर स्थित उसके निर्माणाधीन कच्चे मकान में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ है।सूचना मिलते ही एसडीओपी अरविंद शाह, थाना प्रभारी जयंत मसकोले, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड एवं फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शिकायत के आधार पर संदिग्ध कृष्णा शिवाहिलिया उर्फ गणेश के खिलाफ अ. क्र,.105/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना बैहर की विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्य, मोबाइल कॉल डिटेल, तकनीकी विश्लेषण और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी कृष्णा शिवाहिलिया उर्फ गणेश की तलाश कर उसे हिरासत में लिया।पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार कटर, घटना के समय इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए।

पिता और भाई ने भी दिया था साथ

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कृष्णा ने अपने पिता बुधराम और भाई बलराम के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। घटना के बाद दोनों ने आरोपी कृष्णा को फरार होने में मदद की और खून से सने कपड़ों को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।

प्रेम संबंध और शादी का दबाव बना हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपी कृष्णा ने बताया कि मृतका सविता और उसके बीच पहले से प्रेम संबंध थे। समय के साथ दोनों के बीच पारिवारिक और व्यक्तिगत कारणों से विवाद बढ़ने लगे। सविता आरोपी कृष्णा पर शादी करने और अपने बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी लेने का दबाव बना रही थी।
आरोपी कृष्णा के अनुसार इसी कारण उसका एक विवाह संबंध भी टूट गया था।जिससे वह मानसिक रूप से परेशान और नाराज रहने लगा। इसी विवाद के चलते उसने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर महिला सविता की हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। बैहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और वैज्ञानिक जांच के चलते हत्या के इस सनसनीखेज मामले का कम समय में खुलासा हो गया। और इस मामले में आरोपी कृष्णा शिवाहिलिया उर्फ गणेश उसके पिता बुधराम शिवाहिलिया और भाई बलराम शिवाहिलिया
ग्राम कोहका निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here