अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आज के समय में मोबाइल फोन्स का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ चुका है। एंटरटेनमेंट से लेकर बैंकिंग, चैटिंग, वॉइस कॉलिंग, ऑनलाइन शॉपिंग समेत कई सारे काम में हम दिनभर इसका इस्तेमाल करते हैं। अब जब स्मार्टफोन का यूज इतना ज्यादा बढ़ चुका है तो ऐसे में फोन में बड़ी बैटरी होना बहुत जरूरी है। आइए आपको 5 ऐसे स्मार्टफोन्स बताते हैं जिसमें आपको पावरबैंक की तरह की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलता है।
ओटीटी स्ट्रीमिंग लवर्स, स्पोर्ट्स कंटेंट देखने वाले और गेमर्स के सामने बैटरी ड्रेन की समस्या काफी ज्यादा रहती है। कई बार तो यूजर्स को टास्क के बीच में ही स्मार्टफोन को चार्जिंग पर लगाना पड़ जाता है। हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स बताने वाले हैं जिसमें आपको 7000mAh या फिर इससे अधिक क्षमता वाली बैटरी का सपोर्ट मिलता है। इन स्मार्टफोन्स के साथ आप एक बार फुल चार्ज करके पूरे दिन के लिए टेंशन फ्री हो सकते हैं।
Realme P4R 5G
रियलमी की तरफ से आने वाला यह एक पावरफुल स्मार्टफोन है। इसमें आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलता है। इसके दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 6.8 इंचकी पंच होल डिस्प्ले मिलती है जिसमें 144hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का कैमरा मिलता है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 को सपोर्ट करता है।
Xiaomi Redmi Turbo 5
अगर आप शॉओमी के फैंस हैं तो आप Xiaomi Redmi Turbo 5 की तरफ भी जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें आपको 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज मिलती है। फोटग्राफी के लिए इसमें आपको 50 MP + 8 MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। शॉओमी ने इसमें 7540mAh की बैटरी दी है।
Vivo T5x 5G
वीवो की तरफ से आने वाले इस स्मार्टफोन में आपको तगड़े फीचर्स मिलते हैं। Vivo T5x 5G में कंपनी ने 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दी है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने Dimensity 7400 Turbo, Octa Core प्रोसेसर दिया है। इस स्मार्टफोन में आपको 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें मिलने वाली बैटरी की बात करें तो आपको इसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलता है।
OnePlus Nord CE 6 5G
वनप्लस के पास अपने फैंस के लिए कई सारे दमदार स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। इसमें आपको Snapdragon 7s Gen4 फ्लैगशिप चिपसेट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए आपको 50 मेगापिक्सल का प्रामरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वनप्लस ने इस स्मार्टफोन में आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
Motorola Edge 70 Fusion
मोटोरोला ने भारत में पिछले कुछ सालों में कई सारे दमदार स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। Motorola Edge 70 Fusion में आपको अच्छी खासी बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलता है। इस स्मार्टफोन में आपको 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज और साथ में 50 MP + 13 MP का शानदार कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में आपको 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी दी है।













































