‘दुनिया में धर्म-नस्ल के नाम पर नफरत’, अनुपम खेर की स‍िविक सेन्‍स पर भारतीयों को सलाह- अपनी असलियत पहचानो

0

अनुभवी एक्टर अनुपम खेर ने शुक्रवार को ‘आई एम एन इंडियन’ (मैं एक भारतीय हूं) नाम से एक दमदार और भावुक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने भारत और विदेशों में भारतीयों के बारे में फैली गलतफहमियों और रूढ़िवादी सोच पर बात की, साथ ही देश की सांस्कृतिक गहराई, उपलब्धियों और दुनिया में दिए गए योगदान को भी उजागर किया। अनुपम खेर ने सोचने पर मजबूर करने वाली बातों के जरिए आम आलोचनाओं, जैसे कि नागरिक समझ (civic sense) की कमी, नौकरी के लिए कॉम्पिटिशन और सांस्कृतिक रूढ़ियों का जवाब दिया।

वीडियो में ‘स्पेशल 26’ के एक्टर को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मैं एक भारतीय हूं और हर कोई कहता है कि मुझमें सिविक सेंस की कमी है। वे चैंपियनशिप गेम के बाद कारें पलट सकते हैं, सड़कों पर आग लगा सकते हैं और शहर में तोड़-फोड़ कर सकते हैं। मैं अपनी पहली विदेश यात्रा के उत्साह में एयरपोर्ट पर डांस करता हूं और अचानक मुझे खराब सिविक सेंस वाला कह दिया जाता है। मैं एक भारतीय हूं और हर कोई कहता है कि मैं नौकरियां छीनता हूं। वे फैक्ट्रियों को समंदर पार ले जाते हैं, टैक्स हेवन के जरिए मुनाफ़ा इधर-उधर करते हैं और रातों-रात पूरी इंडस्ट्री को ऑटोमेट कर देते हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here