अमिताभ बच्चन को रातभर नहीं आई नींद, ‘एक गलती’ के कारण खुद पर हुआ शक, फैंस बोले- ज्यादा मत सोचो अंकल!

0

अमिताभ बच्चन इस वक्त बड़ी उलझन में हैं। हाल ही काम के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया कि खुद पर ही संदेह होने लगा, नींद उड़ गई। सारी रात जागते रहे और सुबह हो गई। 83 वर्षीय अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में पांच दशक से भी ज्यादा बीत चुके हैं, पर अभी भी वह अपने काम को पूरी रिहर्सल और शिद्दत के साथ करते हैं। इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि कहीं कोई गलती न हो। यह अमिताभ का जज्बा ही है कि पिछले दिनों उन्होंने एक ही दिन में 12 शॉर्ट फिल्में शूट की थीं। लेकिन हाल ही लिए एक फैसले ने उन्हें उनकी गलती और किए गए काम पर सोचने पर मजबूर कर दिया। इतना मजबूर कि वह रात भर जागते रहे।

अमिताभ बच्चन के साथ क्या हुआ, इसका जिक्र उन्होंने अपने हालिया ब्लॉग पोस्ट में किया है। उन्होंने 19 जून की सुबह 6:30 बजे बताया कि काम को लेकर उनके जेहन में चल रही उथल-पुथल ने उन्हें सोने नहीं दिया और सोचने पर मजबूर हो गए कि क्या दूसरी बार की कोशिश से सच में नतीजा बेहतर हुआ है या नहीं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here