यूरोप के सबसे बड़े स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी इवेंट वाइवाटेक (VivaTech) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। उनके साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी थे। दोनों नेताओं ने भारतीय टेक कंपनी जोहो (Zoho) के पवेलियन पर पहुंचकर कंपनी के स्वदेशी एआई टूल्स ‘जिया एजेंट्स’ ( Zia Agents ) और ‘एजेंट स्टूडियो’ ( Agent Studio ) के बारे में जाना। पीएम मोदी की इस विजिट से जोहो फाउंडर श्रीधर वेम्बु गदगद हैं। उन्होंने तारीफों के पुल बांधते हुए लिखा कि वह दोनों नेताओं को उनके प्रोत्साहन और सपोर्ट के लिए दिल से धन्यवाद कहना चाहते हैं।
श्रीधर वेम्बु ने की खुले दिल से तारीफ
अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में जोहो फाउंडर श्रीधर वेम्बु ने लिखा। पेरिस में आयोजित वाइवाटेक इवेंट में हमारे बूथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को अपने प्रोडक्ट्स दिखाए। हम दोनों नेताओं को उनके प्रोत्साहन और सपोर्ट भरे शब्दों के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं!












































