तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर- मां-बेटे घायल

0



बालाघाट/
चांगोटोला थाना क्षेत्र अंतर्गत परसवाड़ा रोड पर स्थित ग्राम कुमझर के पास शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है। यह महिला सुरमन बाई पति सीताराम चौधरी 59 वर्ष ग्राम कोसमी थाना परसवाड़ा निवासी बताई गई है। वहीं दुर्घटना में उनके बेटे उमेश चौधरी 35 वर्ष को मामूली चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उमेश चौधरी अपने परिवार के साथ खेती-किसानी का कार्य करते हैं। 19 जून को वह अपनी मां सुरमन बाई के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम कोसमी से उगली जिला सिवनी जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे जब वे चांगोटोला रोड स्थित ग्राम कुमझर के पास पहुंचे।तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि मां-बेटे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में सुरमन बाई को गंभीर चोटें आईं,जबकि उसके बेटे उमेश को हल्की चोट लगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लामता पहुंचाया गया। जहा सेप्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सुरमन बाई को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया गया।जहां उनका उपचार जारी है। वहीं उमेश चौधरी को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है।घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। मामले की जांच चांगोटोला पुलिस द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here