नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एक गजब चीज देखने को मिली। दक्षिण अफ्रीका की टीम को चेक रिपब्लिक के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ करने के बाद महंगे तोहफे दिए गए हैं। अफ्रीकी टीम को टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेक्सिको के सामने 0-2 से हार मिली थी। ऐसे में अगले मैच में 1-1 की बराहरी कर नॉआउट स्टेज तक जाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। इसी बीच खिलाड़ियों को मिली महंगी घड़ियों और ज्वेलरी ने सभी का ध्यान खींच लिया है।
खिलाड़ियों को मिले महंगे गिफ्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेकिया के खिलाफ अहम अंक हासिल करने के बाद दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को 50 हजार डॉलर यानि करीब 43 लाख रुपये से अधिक मूल्य की लग्जरी घड़ियां और ज्वेलरी भेंट की गईं। यह विशेष उपहार टीम के प्रदर्शन से खुश एक कारोबारी समूह की ओर से दिए गए। सोशल मीडिया पर इन महंगे उपहारों की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। किसी भी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर गिफ्ट्स मिलना कोई नई बात नहीं है। लेकिन ड्रॉ के बाद तोहफे देना एक नई चीज सामने आई है।










































