कुएं में गिरे दो जंगली सूअरों का सफल रेस्क्यू

0

वन विभाग की तत्परता से टला हादसा
बालाघाट/
खैरलांजी वन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेमनी के लोधी टोला में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब किसान उमेंद धुवारे के खेत स्थित कुएं में दो जंगली सूअर अचानक गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत और सूझबूझ के बाद टीम ने दोनों जंगली सूअरों को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने पूरी सावधानी बरती, जिससे न तो किसी प्रकार की जनहानि हुई और न ही वन्य प्राणियों को कोई नुकसान पहुंचा।सुरक्षित बाहर निकलते ही दोनों जंगली सूअर जंगल की ओर भाग गए।इस सफल रेस्क्यू अभियान के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम की सराहना करते हुए उनके प्रयास को बेहद सराहनीय बताया।रेस्क्यू ऑपरेशन में इनकी रही मुख्य भूमिकास्थायी कर्मचारी गणेश शरणागत,सुरक्षा कर्मी भानुप्रताप राणा,बाघ मित्र ममलेश्वर लिल्हारे,ग्रामीण सहयोगी पवन नगपुरे, एवन नगपुरे एवं ज्योतिस लिल्हारे के अलावावन विभाग और ग्रामीणों की संयुक्त मेहनत से यह रेस्क्यू अभियान सफल रहा।जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here