नई दिल्ली: 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर साबित कर दिखाया कि क्यों वे क्रिकेट की दुनिया पर राज करने वाले हैं। ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में उन्होंने 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेली। पिछली बार जब श्रीलंका से सामना हुआ था तो सूर्यवंशी मैच के बाद खिलाड़ियों के भिड़ गए थे। उनके इस रवैया का बारे में पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा था कि अगर वे इंडिया के कोच होते तो वैभव को टीम से बाहर कर देते। अब 94 रन की पारी के बाद संजय ने एक और पोस्ट किया है। जिसमें उनके सुर कुछ बदले हुए नजर आ रहे हैं।
संजय मांजरेकर ने वैभव सूर्यवंशी के लिए किया पोस्ट
वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी देखकर संजय मांजरेकर हैरान रह गए। पारी के दौरान ही उन्होंने एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट कर दिया। उन्होंने लिखा कि वैभव 50 ओवर के खेल में ज्यादा तबाही मचा सकते हैं।क्योंकि यहां 10 ओवर के लिए फील्डर सर्कल के बाहर होते हैं। संजय ने लिखा, ‘अभी एहसास हुआ कि वैभव 50 ओवर के क्रिकेट को ऐसे फॉर्मेट के तौर पर देखते हैं जिसमें वह और भी ज्यादा तहलका मचा सकते हैं। क्योंकि इसमें 10 ओवर तक सर्कल के बाहर सिर्फ 2 फील्डर होते हैं 6 नहीं।’










































