Ai Plus Nova 2 Neo 5G And Nova 2 Pro 5G : माधव सेठ की लीडरशिप वाली भारतीय कंपनी ‘एआई प्लस’ ने नोवा सीरीज में 2 नए स्मार्टफोन Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G को लॉन्च किया है। इन फोन्स को ‘इंडियाज गॉट नोवा’ नाम के एक आयोजन में पेश किया गया जिसमें मशहूर कॉमिडियन समय रैना मौजूद थे। कंपनी ने दोनों फोन्स के लिए एक ‘ओपन रिव्यू प्रोग्राम’ भी शुरू किया है। वह इन फोन्स को बिना गाइडलाइंस के रिव्यू करवा रही है ताकि फोन्स के बारे में ईमानदार राय सामने आए। इनकी कीमत 12999 रुपये से शुरू होती है। ये फोन 6 हजार एमएएच बैटरी और 48MP बैक कैमरा जैसी खूबियों के साथ आते हैं।
Ai Plus Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G के प्राइस
Ai+ Nova 2 Neo की कीमत 4GB + 128GB मॉडल के लिए 12,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 6GB + 128GB मॉडल के दाम 13,999 रुपये हैं। वहीं, Ai+ Nova 2 Pro की कीमत 6GB + 128GB मॉडल के लिए 15,999 रुपये है और 8GB + 128GB मॉडल के दाम 17,999 रुपये है। प्रमुख बैंक कार्ड्स पर कंपनी एक हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। 26 जून को दोपहर 12 बजे से इन फोन्स को फ्लिपकार्ट से लिया जा सकेगा।













































