पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को सोशल मीडिया पर गाली-गलौच और जान से मारने की मिली धमकी

0

खैरलांजी। खैरलांजी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पूर्व सांसद कंकर मुंजारे के समर्थक आवेदक रामेश्वर कुतराहे निवासी पिण्डकेपार सहित अन्य के द्वारा थाना खैरलांजी में एक लिखित थाना प्रभारी को शिकायत दी गई है। आवेदन में बताया कि अज्ञात व्यक्ति राजकुमार ठाकरे द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे के खिलाफ अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। आरोप है कि आरोपी ने न केवल गाली-गलौच की बल्कि घर में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से पूर्व सांसद के समर्थकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने और उसे तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। इस तरह की हरकत से क्षेत्र का माहौल खराब हो सकता है आरोपी की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी हो और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की फिलहाल थाना खैरलांजी पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस अवसर पर रामेश्वर कुतराहे अजब करपगये लक्ष्मण दमाहे जगदीश सुलाखे बसंत नागपुरे रिसिक लिल्हारे लाखन सिंह लिल्हारे वीरेंद्र अटराहे बलिराम मस्करे सीताराम अटराहे सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने के सामने करेंगे धरना प्रदर्शन – रामेश्वर कुतराहे

रामेश्वर कुत्राहे ने बताया कि कंकर मुंजारे को लेकर हमारे द्वारा एक सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला गया था जिसमें राजकुमार ठाकरे नाम के व्यक्ति के द्वारा अभद्र टिप्पणी कर करने की धमकी दी गई है इसी विषय को लेकर हम खैरलांजी थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए आए हैं यदि 12 घंटे के अंदर उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं होती है तो थाने के सामने सर्व समाज धरना देगा मेरे द्वारा सामाजिक रूप से पवार समाज का जो विषय हुआ था उसमें किसी समाज को लेकर नहीं बल्कि नेता के विषय पर पोस्ट डाली गई थी जिसमें यह गाली गलौज की गई है हम चाहते हैं कि त्वरित कार्यवाही हो।

बाइट रामेश्वर कुतराहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here