गूगल ने लाखों लोगों को दी थी भूकंप की चेतावनी
वेनेजुएला के लाखों एंटरॉयड यूजर्स को भूकंप आने से पहले ही गूगल ने अलर्ट कर दिया था। यह भूकंप आने के कुछ सेकंड पहले ही आया था। इससे दुनियाभर में यह बहस छिड़ गई है कि क्या तकनीक हमें प्रकृति के प्रकोप से बचा सकती है। एक्सपर्ट का कहना है कि हां यह हो सकता है लेकिन इसमें एक दिक्कत है। गूगल भूकंप का अनुमान नहीं लगाता, बस उसके शुरुआती लक्षणों को पकड़ता है और उस इलाके में तेजी से लोगों को अलर्ट करता है।वेनेजुएला में 126 साल बाद आया सबसे ताकतवर भूकंप
अमेरिका के जूलाजिकल सर्वे (USGS) ने खुलासा किया है कि बीती रात वेनेजुएला में आए दो भीषण भूकंप साल 1900 के बाद पहली बार आए हैं। पहले भूकंप को रिक्टर पैमाने पर 7.2 मापा गया था। वहीं दूसरे भूकंप की तीव्रता को 7.5 मापा गया था। यह दूसरा भूकंप करीब 1 मिनट बाद ही आय था। इससे पहले 29 अक्टूबर 1900 को वेनेजुएला में 7.7 की तीव्रता वाला भूकंप आया था।वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप से उत्पन्न मानवीय संकट के बीच भारत ने राहत और बचाव प्रयासों में हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से व्यक्त संवेदना और सहायता के आश्वासन का वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने स्वागत किया। उन्होंने भारत के प्रति आभार व्यक्त किया और इस कठिन समय में समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी की पोस्ट का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, ” हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनाओं का दिल से स्वागत करते हैं, उन्होंने हमारे देश में आए विनाशकारी भूकंप से मची तबाही को लेकर अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं और भारत की ओर से राहत कार्यों में मदद करने की इच्छा जताई।” इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “वेनेजुएला में आए भयंकर भूकंप से हुई तबाही से बहुत दुखी हूं। भारत के लोगों की ओर से मैं वेनेजुएला की सरकार और लोगों के प्रति, खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।”










































