‘दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण बन सकता है भारत और जापान संबंध’, जापान ने की मोदी की तारीफ, आने वाली हैं पीएम

0

टोक्यो/नई दिल्ली: जापान की वित्त मंत्री सत्सुकी कातायामा ने कहा है कि भारत-जापान के रिश्ते दुनिया के सबसे अहम रिश्ते बन सकते हैं। उन्होंने ये बयान नई दिल्ली में अगले हफ्ते होने वाली भारत-जापान सालाना द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन से पहले कहा है जिसमें जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची शामिल होने वाली हैं।

जापानी वित्त मंत्री राजधानी टोक्यो में आयोजित सालाना ‘राइजिंग इंडिया कॉन्क्लेव’ के दौरान बोल रही थीं। इस कार्यक्रम को भारतीय उद्यमी नूपुर तिवारी ने आयोजित किया था। जापान की वित्त मंत्री ने इस दौरान ‘ऐसे साझेदारों के बीच सहयोग का आह्वान किया जिनकी सोच और हित एक जैसे हों’। वित्त मंत्री कातायामा ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘एक महान नेता’ बताया और कहा कि भारत-जापान संबंधों में दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण साझेदारी बनने की क्षमता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here