येरवाघाट में आकाशीय बिजली का कहरपेड़ के नीचे खड़ी वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत

0

रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम येरवाघाट में रविवार शाम अचानक बदले मौसम ने तेज आंधी तूफान और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 60 वर्षीय वृद्ध महिला फूलन बाई पति श्रावण केरेकार 60 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार फूलन बाई अपने दोनों बेटों के साथ येरवाघाट और येरवाटोला के बीच खेत में बन रहे मकान के निर्माण कार्य की देखरेख कर रही थीं। ।28 जून की शाम करीब 4 बजे के निर्माण कार्य के दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान लगभग 4:30 बजे फूलन बाई निर्माणाधीन मकान से कुछ दूरी पर स्थित बबूल के पेड़ के नीचे पानी पीने के लिए गईं। तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के तुरंत बाद उनके बेटे और निर्माण कार्य में लगे मजदूर घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन तब तक फूलन बाई की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर रामपायली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपायली अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here