फिर सुर्खियों में आया लांजी का बहुचर्चित डबल मनी काण्ड,

0

जिला के बहुचर्चित डबल मनी वाले मामले में जमा रकम वापस ना मिलने पर अब निवेशकों के सब्र का बांध टूटने लगा है।लंबा समय बीत जाने के बाद भी रकम वापस ना मिलने से निवेशक परेशान हो चुके हैं और वह अपने निवेश की रकम को वापस प्राप्त करने के लिए हर हद तक जाने के लिए तैयार हैं। इसी बीच रविवार को निवेशकों ने डबल मनी के मास्टरमाइंड सोमेन्द्र कंकरायने के घर का घेराव कर दिया।जहां उन्होंने उनके परिजनों से निवेश की रकम लौटाने की मांग करते हुए उन्हें 15 दिनों की मोहल्ला दी है।जिसमें उन्होंने 15 दिनों के भीतर निवेश की रकम वापस न मिलने पर उग्र आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है।हालांकि सोमेंद्र कांकराने के घर के घेराव के समय पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद रहे जिसके चलते किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना नहीं हो सकी।आपको बताए कि लांजी क्षेत्र में बहु चर्चित डबल मनी घोटाला जहां आज भी निवेशक आस लगाये हुये बैठे है कि उनके निवेश किये गये रूपये उन्हें वापस मिलेंगे। वहीं डबल मनी घोटाले के मास्टर माईंड सोमेन्द्र कंकरायने सहित उसके भाई तथा उसके साथ काम करने वाले आरोपी आज भी फरार है,जो पुलिस गिरफ्त में नही आ पाए है।इन्ही विषयों को लेकर अब लांजी सहित अन्य क्षेत्र के निवेशक आक्रोशित दिखाई दे रहे है।जिसको लेकर निवेशकों ने रविवार को डबल मनी लूट काण्ड के मास्टर माईंड सोमेन्द्र कंकरायने के घर बोलेगांव पंहुचकर शांति पूर्ण प्रदर्शन किया।बताया गया कि इससे एक दिन पहले शनिवार को कुछ पीडि़तों ने लांजी पुलिस थाना पहुंचकर लिखित अर्जी देकर मामले की जानकारी दी थी। जब निवेशक सोमेंद्र कांकरायने के आवास के सामने पहुंचे तो स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा, जिसने शांति व्यवस्था बनाए रखी।

दोगुना का लालच देकर कराया था निवेश
ज्ञात हो कि डबल मनी घोटाला बालाघाट जिले के लांजी और किरनापुर क्षेत्र में 2022 के आसपास सामने आया था। इसमें सोमेंद्र कांकरायने सहित कई आरोपियों पर लोगों से लाखों-करोड़ों रुपये जमा कर उन्हें दोगुना रिटर्न देने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप लगे थे। पुलिस ने उस समय बड़ी राशि बरामद की थी और कई गिरफ्तारियां भी हुई थीं, लेकिन कई पीडि़तों का आरोप है कि अभी भी उनकी रकम पूरी तरह वसूल नहीं हो पाई है। इस मामले में समय-समय पर पीडि़त ज्ञापन सौंपते रहे हैं और अदालती प्रक्रिया भी चल रही है। लेकिन निवेशकों की रकम अब तक उन्हें वापस नहीं मिल पाई है।

सोमेन्द्र के परिजनों को 15 दोनों का अल्टीमेटम देकर लौटे निवेदक
रविवार को लांजी के बोलेगांव स्थित सोमेंद्र कांकरायने के घर पंहुचकर निवेशकों ने परिवार के सदस्यों से शांतिपूर्वक मुलाकात की और अपना निवेश किया हुआ धन तुरंत लौटाने की मांग रखी। पीडि़तों का कहना है कि उन्होंने रूपये पैसे डबल रिटर्न का लालच देकर अपनी मेहनत की कमाई इस स्कीम में लगाई थी, लेकिन अब वर्षों बीत जाने के बावजूद न तो मूलधन मिला है और न ही कोई मुनाफा।कई परिवार डबल मनी के चक्कर मे पड़कर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। पीडि़तों ने परिवार को स्पष्ट चेतावनी भी दी कि अगर जल्द ही उनका पैसा नहीं लौटाया गया तो वे 15 दिनों के अंदर बड़े स्तर पर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि अब सहनशक्ति की सीमा समाप्त हो चुकी है और प्रशासन व पुलिस से भी उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

पुलिस की गिरफ्तार से अब तक दूर है डबल मनी के आरोपी
रविवार को निवेशकों द्वारा किए गए इस प्रदर्शन ने डबल मनीकाण्ड को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में रखने का दावा किया है। पीडि़तों की मांग पर आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। वहीं निवेशकों का यह भी कहना है कि आखिर सोमेन्द्र कंकरायने कहा है और पुलिस उसको और उसके भाईयों को क्यों गिरफ्तार नही कर पा रही है। बडे बडे मामले सुलझाने का दावा करने वाली बालाघाट पुलिस से सोमेन्द्र कंकरायने कैसे बचते फिर रहा है या पुलिस सोमेन्द्र को गिरफ्तार ही नही करना चाहती यह भी सवाल निवेशकों ने बालाघाट पुलिस से किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here