Sanjeev Kumar-Hema Malini: इंडियन सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में से एक संजीव कुमार का असली नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला था। इंडियन सिनेमा में उन्हें आज भी प्रतिभाशाली अभिनेताओं में गिना जाता है। उन्होंने अपने अभिनय से हर तरह के किरदार को निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। यही वजह है कि आज भी उन्हें बड़े सम्मान के साथ याद किया जाता है। हालांकि जहां उनका फिल्मी करियर बेहद सफल रहा, वहीं उनकी निजी जिंदगी उतनी ही असफल भी रही। संजीव कुमार का नाम अपने दौर में नूतन और सायरा बानो सहित कई मशहूर हसीनाओं के साथ जुड़ा था। लेकिन इन सब चीजों के बाद के बीच उनकी प्रेम कहानी हेमा मालिनी के साथ चर्चा में रही। संजीव कुमार एक समय हेमा मालिनी से शादी करने का पूरा बन बना चुके थे लेकिन ड्रीम गर्ल की एक शर्त ने अभिनेता का सपना कांच की तरह तोड़ दिया था।
पहली नजर में हेमा मालिनी को दिल दे बैठे थे संजीव कुमार
बताया जाता है कि संजीव कुमार और हेमा मालिनी की नजदीकियां साल 1972 में आई फिल्म ‘सीता और गीता’ की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं। हेमा मालिनी की खूबसूरती को देखकर संजीव कुमार अदाकारा को पहली बार में ही दिल दे बैठे थे। इतना ही नहीं संजीव कुमार मन ही मन में हेमा मालिनी से शादी करने का ख्वाब सजा बैठे थे। बताया जाता है कि संजीव कुमार अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे। वो जल्द से जल्द हेमा मालिनी को अपनी दुल्हन के रूप में कबूल करना चाहते थे।
एक हादसा बनी थी दोनों के नजदीक आने की वजह
हनीफ जवेरी और सेमंत बतरा द्वारा लिखी गई ‘An Actor’s Actor’ नाम की जीवनी के अनुसार संजीव कुमार और हेमा मालिनी जब फिल्म ‘सीता और गीता’ के मशहूर गाने ‘हवा के साथ साथ’ की शूटिंग कर रहे थे, तब एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया था। यह गाना महाबलेश्वर में फिल्माया जा रहा था। शूटिंग के दौरान दोनों एक ट्रॉली पर सवार थे। तभी अचानक ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और दोनों की जान पर बन आई। हालांकि दोनों इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गए।इस हादसे से दोनों अंदर से हिल गए थे। मौत को इतने करीब से देखने के बाद संजीव कुमार और हेमा मालिनी के बीच एक इमोशनल कनेक्शन बन गया था, जो समय के साथ गहरा होता चला गया। उस मुश्किल पल में दोनों ने एक-दूसरे का साथ महसूस किया, जिससे उनकी दोस्ती और नजदीकियां काफी बढ़ गईं।
संजीव कुमार ने हेमा मालिनी को किया था शादी के लिए प्रपोज
संजीव कुमार ने आखिरकार हेमा मालिनी से शादी करने की इच्छा जताई। शुरुआत में संजीव कुमार की मां शांताबेन इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थीं। संजीव कुमार की मां नहीं चाहती थीं कि उनका बेटा किसी एक्ट्रेस से शादी करे। हालांकि जब हेमा मालिनी, जब संजीव के घर पहली आई थी तो एक्ट्रेस कि सादगी और बर्ताव से शांताबेन काफी इम्प्रेस हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने इस रिश्ते के लिए अपनी सहमति दे दी। लेकिन असली मुश्किल दोनों परिवारों की सोच में अंतर को लेकर सामने आई। हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती ने शादी के लिए राखी थी एक शर्त।
एक शर्त की वजह से टूट गया था संजीव-हेमा का रिश्ता
आई। हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती अपनी बेटी की शादी संजीव कुमार से करने के लिए राजी थी लेकिन उन्होंने एक शर्त रखी थी। शर्त यह थी कि शादी के बाद भी हेमा मालिनी फिल्मों में काम करना जारी रखेंगी और अपने एक्टिंग करियर को खत्म नहीं करेंगी। वहीं दूसरी ओर संजीव कुमार और उनके परिवार की सोच अलग थी। उनका मानना था कि शादी के बाद बहू को फिल्मी करियर से दूरी बना लेनी चाहिए और घर-परिवार की जिम्मेदारियां संभालनी चाहिए। इसी चीजों पर दोनों परिवारों की सहमति नहीं बनी। हालांकि हेमा ने अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स पूरे करने का वादा किया था, लेकिन उन्हें उम्मीद थी कि संजीव आखिर में उनके करियर में उनका साथ देंगे। कोई भी पक्ष समझौता करने को तैयार नहीं था।










































