पाकिस्तान में एक झटके में 13 रुपये बढ़ गया पेट्रोल और डीजल का रेट, भारत से कम कीमत है या ज्यादा?

0

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट गहराने से पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई। भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं। पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 13.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 13.80 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पाकिस्तान की सरकार हर शुक्रवार को कीमतों की समीक्षा करती है। इस दौरान कई बार कीमतों में बदलाव किया जा चुका है। पाकिस्तान में ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 310.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 323.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है।भारत वर्सेज पाकिस्तान

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये लीटर और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। पाकिस्तानी रुपये के हिसाब से देखें तो पेट्रोल 297.67 रुपये बैठता है जबकि डीजल 277.50 रुपये बैठता है। यानी पाकिस्तान के मुकाबले भारत में पेट्रोल और डीजल सस्ता है। डीजल बनाना ज्यादा महंगा पड़ता है, इसलिए इसकी कीमत पेट्रोल से ज्यादा है। हालांकि भारत में सरकार डीजल पर ज्यादा सब्सिडी देती है, इसलिए यह पेट्रोल के मुकाबले सस्ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here