पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित करते हुए भाजपा नेता व प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी प्रशांत जैन की सुपुत्री २२ वर्षीय सुश्री स्नेहा जैन (गुनगुन) ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। सुश्री स्नेहा का चयन खनिज विभाग में माइनिंग इंस्पेक्टर (खनिज निरीक्षक) के पद पर हुआ है। एमपीपीएससी द्वारा जारी अंतिम परीक्षा परिणाम में नाम आते ही स्नेहा के परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर व्याप्त है। वहीं सुश्री स्नेहा जैन का माइनिंग इंस्पेक्टर के पद पर चयन होने के बाद उनके शुभचिंतक दुरभाष एवं घर पहुंचकर मिठाईयां खिलाकर उन्हे शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना दी है।
दिसंबर २०२५ में हुई थी परीक्षा, जियोलॉजी से किया है एमएससी
गौरतलब है कि आयोग द्वारा माइनिंग इंस्पेक्टर पद के लिए दिसंबर २०२५ में परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें स्नेहा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्नेहा की प्रारंभिक से लेकर उच्च शिक्षा बेहद शानदार रही है। उन्होंने इंदौर के सुप्रसिध्द होलकर साइंस कॉलेज से ग्रेजुएशन (स्नातक) और फिर जियोलॉजी (भूविज्ञान) विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन (एमएससी) की पढ़ाई पूरी की है। स्कूल व कॉलेज के दिनों से ही वे शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रही हैं। वहीं सुश्री स्नेहा जैन ने २२ वर्ष की उम्र में यह सफलता प्राप्त की है जिससे क्षेत्र में हर्ष की लहर व्याप्त है। अपनी इस बड़ी सफलता पर उत्साह व्यक्त करते हुए स्नेहा नेहा ने बताया कि माइनिंग इंस्पेक्टर के पद पर चयन उनके सफर की शुरूआत है। उनका अगला लक्ष्य पीएससी (पीएससी) की अन्य उच्च स्तरीय परीक्षाएं हैं, जिसकी तैयारी में वे अभी से जुट गई हैं। स्नेहा ने युवाओं और छात्र-छात्राओं को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि यदि छात्र पूरी ईमानदारी और अनुशासन में रहकर पढ़ाई करें, तो सफलता निश्चित ही मिलती है। भटकाव से दूर रहकर लक्ष्य पर केंद्रित होना बेहद जरूरी है।
अभिभावकों के सहयोग से मिलती है उड़ान – प्रशांत
इस गौरवशाली अवसर पर स्नेहा के पिता और भाजपा नेता प्रशांत जैन ने भावुक होते हुए अपनी खुशी साझा की। उन्होंने कहा कि यह हमारे पूरे परिवार के लिए ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि स्नेहा हमारे परिवार से पहली शासकीय नौकरी पाने वाली बेटी बनी है। मैं सभी अभिभावकों से यही अपील करना चाहता हूँ कि बच्चों के लिए जितना सहयोग हो सके, उतना करें। माता-पिता का सही मार्गदर्शन और बच्चों का लक्ष्य के प्रति समर्पण ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाता है।
बाईट – १ सुश्री स्नेहा जैन माइनिंग इस्पेक्टर – लालबर्रा।
२ प्रशांत जैन अभिभावक – लालबर्रा।










































