अब रात 12 बजे के बाद नहीं चलेगा सोशल मीडिया, इस देश ने बदले डिजिटल नियम

0

पिछले कुछ महीनों में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जमकर चर्चा देखने को मिली है। बच्चों पर सोशल मीडिया का गलत असर न पड़े इसके लिए अलग-अलग देश में नियम भी लागू किए जा रहे हैं। इस बीच ब्रिटेन की सरकार ने इस मामले में बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटेन की सरकार ने डिजिटल दुनिया में बच्चों की सेफ्टी के लिए नए नियम लागू लगाने का फैसला किया है। नए नियम के तहत देश में 16 से 17 साल के बच्चों के लिए रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक सोशल मीडिया ऐप्स पर ‘मिडनाइट कर्फ्यू’ लगा रहेगा। मतलब इस समय के बीच बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

आपको बता दें कि सरकारी की तरफ से जारी किया गया यह नियम पिछले महीने ऐलान किए गए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मिडिया प्रतिबंध नीति का ही अगला चरण है। इस नियम को सरकार मार्च 2017 से लागू करेगी।

रात में नहीं चलेंगे ऐप्स

जानकारी के मुताबिक नए नियमों के अनुसार, 16 और 17 साल के किशोरों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक डिफॉल्ट कर्फ्यू चालू रहेगा। इस दौरान ऐप्स का इस्तेमाल सीमित रहेगा। हालांकि, सरकार ने यह भी साफ किया है कि अगर कोई 16 या 17 साल का यूजर चाहे, तो वह अपनी सेटिंग बदलकर इस फीचर को बंद भी कर सकता है। यानी यह पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं होगा, बल्कि सुरक्षा के लिए डिफॉल्ट फीचर रहेगा।

लंबे समय तक स्क्रीन पर रोकने वाले फीचर्स होंगे बंद

सरकार उन फीचर्स को भी सीमित करना चाहती है जो लोगों को घंटों तक सोशल मीडिया पर व्यस्त रखते हैं। इसके तहत ऑटो-प्ले वीडियो, जो अपने आप लगातार चलते रहते हैं, और पर्सनलाइज्ड फीड, जो यूजर की पसंद के हिसाब से लगातार नया कंटेंट दिखाती है, इन्हें डिफॉल्ट रूप से बंद किया जाएगा। सरकार का कहना है कि ऐसे फीचर्स के कारण किशोर जरूरत से ज्यादा समय मोबाइल पर बिताते हैं।

पायलट प्रोग्राम के बाद लिया गया फैसला

ब्रिटेन सरकार के मुताबिक, यह फैसला 300 से ज्यादा किशोरों और उनके माता-पिता के साथ किए गए एक पायलट प्रोग्राम के नतीजों के आधार पर लिया गया है। इसमें शामिल परिवारों ने बताया कि रात के समय सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम होने से बच्चों की नींद बेहतर हुई, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान गया और परिवार के साथ समय बिताने का मौका भी बढ़ा।

AI चैटबॉट्स पर भी आएंगे नए नियम

सरकार अब सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं रहना चाहती। टेक्नोलॉजी सेक्रेटरी लिज केंडल ने कहा है कि बच्चों द्वारा AI चैटबॉट्स के इस्तेमाल को लेकर भी नए सुरक्षा नियम तैयार किए जाएंगे। अगर कोई AI चैटबॉट बच्चों के लिए जोखिम पैदा करता है, तो सरकार उसके इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला भी कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here