जापान ओपन में इतिहास रचने वाली PV Sindhu ने SS Rajamouli से मांगा काम, कहा- मुझे अपनी एक्‍ट्रेस बना लीजिए

0

बैडमिंटन ख‍िलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान ओपन में इतिहास रचा है और भारत का मान बढ़ाया है। वह यह टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। दिलचस्‍प बात ये है कि जहां एक ओर पीवी सिंधु को सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां मिल रही हैं, वहीं उन्‍होंने इस उपलब्‍ध‍ि के कुछ ही घंटों बाद देश के दिग्‍गज डायरेक्‍टर एसएस राजामौली से ‘काम मांग’ लिया है। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु ने डायरेक्‍टर ने मांग की है कि वह उन्‍हें अपनी फिल्‍म में कास्‍ट करें, वो भी बैडमिंटन ख‍िलाड़ी के तौर पर।

पीवी सिंधु ने रविवार को टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में महिला सिंगल्स फाइनल में जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम लोगों में ‘बाहुबली’ और ‘RRR’ के डायरेक्टर राजामौली ने भी सिंधु को बधाई दी। फिल्ममेकर ने X पर लिखा, ‘जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय! बधाई हो पीवी सिंधु… क्या शानदार वापसी की है। भारत को आप पर गर्व है!’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here