भिंड-ग्वालियर रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, आधा दर्जन यात्री घायल

0

भिंड। भिंड-ग्वालियर मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है, कि जिस समय हादसा हुआ तब बस में 35 से 40 यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार बस क्रमांक एमपी 30 पी 0795 गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बंजारे का पुरा के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया।कुछ समय के लिए रास्ता प्रभावित हो गया

हालांकि पांच घायलों को हल्की चोटें आई थीं, जबकि गंभीर घायल किरण कुशवाह को उपचार के लिए गोहद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जबकि अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया। सभी घायलों का उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पलटने के बावजूद बड़ा हादसा टल गया। यदि बस तेज रफ्तार में होती या गहरी खाई की ओर पलटती, तो जनहानि अधिक हो सकती थी। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here