नई दिल्लीः नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को संसद में हंगामा देखने को मिला। विपक्ष की मांग को देखते हुए सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए तैयार हो गई लेकिन विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा रहा। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी।
सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए तैयार
संसदीय कार्य मंत्री किरण रीजीजू ने लोकसभा में कहा कि सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए तैयार। लेकिन नीट पेपर लीक मामले और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित।
किरेन रिजिजू ने बताया सरकार क्या चाहती है?लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘पिछले तीन दिनों से हम कह रहे हैं कि सरकार NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पहले दिन से ही हम कह रहे हैं कि चर्चा नियमों के मुताबिक होनी चाहिए। चर्चा कब होगी, कितनी देर तक चलेगी और किस नियम के तहत होगी, यह सब सभी पार्टियों के फ्लोर लीडर्स से बातचीत के बाद तय किया जाना चाहिए। सरकार नीट पेपर पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है। देश के युवाओं के भविष्य के लिए एक रचनात्मक चर्चा होनी चाहिए – सरकार यही चाहती है।’










































