आलीराजपुर के जिला अस्पताल परिसर में खड़ी 108 एंबुलेंस में लगी आग, बाल-बाल बचे तीन कर्मचारी

0

आलीराजपुर। यहां जिला अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही वाहन धूं-धूं कर जल उठा। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। एंबुलेंस के तीन कर्मचारी कुछ ही देर पहले वाहन में खाना खा रहे थे। आग लगते ही तीनों कर्मचारी वाहन से बाहर कूद गए। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।तीन कर्मचारी समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे

आलीराजपुर के महाराजा स्व. सुरेंद्र सिंह जिला अस्पताल परिसर में खड़ी 108 आपातकालीन सेवा की एंबुलेंस में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान वाहन के भीतर खाना खा रहे तीन कर्मचारी समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और उनकी जान बच गई। वहीं फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले में उच्च स्तर पर जांच करने की बात कही गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here