सिवनी में छह चोरियों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर समेत सात आरोपित गिरफ्तार; इस गलती ने दिखाया रास्‍ता

0

 सिवनी। जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर विराम लगाने कोतवाली पुलिस ने छह अलग-अलग चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार किया है।दो बड़ी घटनाओं में शत-प्रतिशत सामग्री बरामद

पकड़े गए सात आरोपितों में से अधिकांश पर पहले से कई गंभीर अपराध के प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि चोरी की दो बड़ी घटनाओं में शत-प्रतिशत सामग्री बरामद करते हुए सभी चोरियों में मामलों में लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, नकदी, इलेक्ट्रानिक उपकरण व दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई है।

अन्य चोरी की घटनाओं का सुराग मिलने की संभावना

पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में सभी घटनाओं से पर्दा उठाते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में जिले में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का सुराग मिलने की संभावना है।

आरोपितों की गिरफ्तारी में यह रहे शामिल

आरोपितों की गिरफ्तारी में कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी, एसआइ डीसी ग्यारसिया, एएसआइ जगमोहन अधिकार, जसवंत सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक नवीन तिवारी, मनोज पाल, मुकेश गोंडाने, प्रदीप चौधरी, सुधीर डेहरिया, संतोष साहू, आरक्षक दिलीप उइके, चेतन शर्मा, चालक मोनू डहेरिया शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here