कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा… केंद्र सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, 1 जुलाई से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

0

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज (CPSEs) के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (DPE) ने कार्यकारी (Executive) और नॉन-यूनियन सुपरवाइजर (Non-Unionized Supervisors) कर्मचारियों के इंडस्ट्रियल महंगाई भत्ते (IDA) में वृद्धि का एलान कर दिया है। यह संशोधित भत्ता 1987, 1997, 2007 और 2017 के वेतनमान के अंतर्गत आने वाले सभी पात्र कर्मचारियों पर प्रभावी होगा।1 जुलाई से प्रभावी होगा नया ढांचा

महंगाई के प्रभाव को कम करने और कर्मचारियों के वेतन का संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया यह कदम 1 जुलाई से लागू कर दिया गया है। भत्ते की यह नई दरें ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के ताजा आंकड़ों के आधार पर तय की गई हैं। DPE ने सभी संबंधित मंत्रालयों और विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि वे अपने नियंत्रण वाले उपक्रमों में इस संशोधन को तुरंत प्रभाव से लागू करा सकें। ऊर्जा, विनिर्माण , बुनियादी ढांचा और वित्तीय सेवाओं जैसे क्षेत्रों में कार्यरत सरकारी कंपनियों के लाखों कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here