नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए साझा की। हाल के दिनों में छात्रों के बढ़ते विरोध प्रदर्शन और विपक्ष के लगातार हमले के बीच यह बड़ा फैसला सामने आया है।
सोशल मीडिया पर जारी संदेश में उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है।










































