ढाका: अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) के पूर्व सीनियर अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। सीआईए के डायरेक्टरेट ऑफ ऑपरेशन से जुड़े रहे जेराल्ड पी. हैमिल्टन को अमेरिकी दूतावास ने ढाका के लग्जरी होटल में ठहराया है। उनके गुपचुप तरीके से ढाका आने और दूतावास से मिली मदद ने क्षेत्र के विशेषज्ञों ध्यान खींचा है। अमेरिकी एजेंसी की गुप्त सेवा में लंबे करियर और यात्रा के मकसद के बारे में कोई सार्वजनिक घोषणा ना होने की वजह से इस पर सबकी नजर है। अमेरिका पर ढाका में दखल के आरोप लगते रहे हैं। इसलिए भी ये यात्रा ध्यान खींचती है
नॉर्थईस्ट न्यूज को मिली आधिकारिक जानकारी से पता चलता है कि सीआईए के डायरेक्टरेट ऑफ ऑपरेशन्स के पूर्व अधिकारी जेराल्ड हैमिल्टन शनिवार (25 जुलाई) सुबह 6:15 बजे गुलशन स्थित ‘द वेस्टिन ढाका’ पहुंचे। वे अमेरिकी दूतावास की मदद से इस लग्जरी होटल में ठहरे हैं। हैमिल्टन के 31 जुलाई तक ‘द वेस्टिन ढाका’ में रहने का कार्यक्रम है।









































