जिला मुख्यालय सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में हुए आयोजन

0

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी देश सहित पूरी दुनिया में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला मुख्यालय सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए गए ।

इसी कड़ी में नूतन कला निकेतन और त्रिलोक चंद शांति देवी कोचर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में 7 से 9 मार्च तक तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दूसरे दिन 8 मार्च को नगर के विभिन्न महिला मंडलों द्वारा रोचक खेल और आनंद मेले का आयोजन किया जाएगा। 

वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय न्याय सेवा सदन में महिला अधिवक्ताओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमें महिला अधिवक्ता, न्यायालीन महिला कर्मचारियों सहित न्यायाधीशों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार रखते हुए समाज व देश में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला उद्बोधन 

इसी तरह वारसिवनी तहसील मुख्यालय में नगर के जैन मोहल्ला स्थित दिगंबर जैन भवन में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी के अनुसांगिक संगठन दिगम्बर जैन महिला मंडल के तत्वाधान में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम समाज की वरिष्ठ महिलाओं व पंचायत कमेटी की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया।

इसी कड़ी में नगर मे महिलाओं से संबंधित किसी प्रकार का शासकीय कार्यक्रम नही होने से महिलाओं में नाराजगी व्यक्त की।

इस अवसर पर स्व दिलीप भटेरे शासकीय महाविद्यालय किरनापुर में मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें किरनापुर एसडीएम निकिता मण्डलोई मुख्य आतिथ्य के रूप में उपस्थित रही।

जंहा महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा अपने उद्बोधन में महिला दिवस मनाने के कारण और महाविद्यालय में लड़कियों की भागीदारी और स्वयं की सुरक्षा को लेकर विस्तार से बताया।

जबकि मुख्य अतिथि सुश्री मण्डलोई ने महिला सशक्तीकरण ,महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा को लेकर महाविद्यालय के छात्र छत्राओं को अपने विचारों से अवगत कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here