Shehnaaz Gill ने शूटिंग के बीच निगल ली नोज-रिंग, सेट पर बिगड़ी तबीयत; वीडियो हुआ वायरल

0

Shehnaaz Gill Swallowed Nose Ring: पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। चाहे पंजाबी इंडस्ट्री हो या फिर टीवी और बॉलीवुड, शहनाज गिल ने हर जगह अपनी छाप छोड़ने का काम किया है। शहनाज गिल इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवीज की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन हाल ही में उनके साथ सेट पर हादसा हो गया। दरअसल, शहनाज गिल ने गलती से नोज-रिंग ही निगल ली। शहनाज गिल का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) काफी परेशान नजर आईं। शहनाज गिल की हालत देख उनके फैंस भी चिंता में डूब गए।शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। इसमें नजर आया कि शहनाज गिल नोज-रिंग गले में जाते ही परेशान हो उठती हैं। वह बार-बार नोज-रिंग को बाहर निकालने की कोशिश करती हैं। वहीं उनके को-एक्टर सौरभ सचदेवा उनकी मदद करते नजर आए। सौरभ सचदेवा ने शहनाज गिल की पीठ भी थपथपाई, जिससे नोज-रिंग बाहर आ सके। वीडियो में एक्ट्रेस कहती दिखाई दीं, “मेरे अंदर चली गई है वो।” शहनाज गिल ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, “वीडियो से पहले, ये रही बीटीएस स्टोरी। तो आप लोग मुझसे मेरी ‘नथनी मुमेंट’ मांग रहे थे नाशहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का ये वीडियो देख फैंस भी चिंता में डूब गए। एक यूजर ने लिखा, “अपना ख्याल रखो शहनाज।” दूसरे यूजर ने लिखा, “किसी भी किरदार के चक्कर में अपनी जान जोखिम में मत डालो।” तीसरे यूजर ने लिखा, “मैं काम के लिए आपका पैशन समझता हूं, लेकिन कृप्या करके आप अपना ख्याल रखें।” बता दें कि शहनाज गिल को आखिरी बार फिल्म ‘इश्कनामा’ में देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ‘सिंह वर्सेज कौर 2’ की शूटिंग भी पूरी कर ली है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here