Lockdown in Nagpur Aurangabad: नागपुर में पूर्ण लॉकडाउन, औरंगाबाद में नाइट कर्फ्यू, जानिए किस तारीख तक रहेंगी पाबंदियां

0

Lockdown in Nagpur: महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना महामारी की स्थिति खराब होती जा रही है। ताजा खबर है कि नागपुर में स्थानीय प्रशासन ने पूर्ण लॉकडाउन का फैसला किया है। ये पाबंदियां 15 मार्च से 21 मार्च तक रहेगी। इस दौरान पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। आम लोगों को पूरी तरह घर में रहना होना, जरूरी चीजों की आवाजारी हो सकेगी। इसी तरह औरंगाबाद में 4 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। यहां रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक लिमिटेड लॉकडाउन रहेगा, लेकिन शनिवार और रविवार को पूरा लॉकडाउन रहेगा इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुंबई के पास कल्याण डोम्बिवली और नंदूरबार जिले में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की जा चुकी है। इन दोनों स्थानों पर शिवरात्रि के मौके पर सभी मंदिर बंद रहे।। यहं सभी दुकानें भी सुबह 7 से शाम 7 तक ही खुली रखने का आदेश जारी हुआ है।

बता दें, महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 13,659 नए मामले सामने आए। ये इस साल एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं। महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,52,057 हो गई है। औरंगाबाद में मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। अब तक यहां चेहरा न ढकने वालों पर 500 रुपए जुर्माना वसूला जा रहा है। अब पुलिस को मास्क न लगाने वालों से भी जुर्माना वसूला जाने के आदेश दिए गए हैं। महाराष्ट्र में बुधवार को 54 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां मृतकों की कुल संख्या 52,610 हो गई है।

भारत में कोरोना की ताजा स्थिति

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 22,854 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 18,100 मरीज ठीक होकर अपने घरों से लौटे हैं। वहीं 126 मरीजों की मौत हुई है। इस तरह देश में अब तक सामने आए कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,12,85,561 हो गई है। कुल 1,09,38,146 मरीज ठीक हुए हैं। अभी 1,89,226 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में हो रहा है। कुल मृतकों की संख्या 1,58,189 पहुंच गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here