बॉलीवुड के हीरो नं. 1 गोविंदा को लेकर इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इसके अनुसार एक्टर गोविंदा जल्द ही अश्नीर ग्रोवर के शो राइज एंड फॉल में नजर आएंगे। वो प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लेंगे।बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पिछले काफी लम्बे समय से खबरों में छाए हुए हैं। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर हर दूसरे दिन नई-नई खबर आती रहती है, जिसकी वजह से लोग चौंकते रहते हैं। हालांकि इस दफा हम गोविंदा की जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं, जो लोगों को हैरान कर देगी। असल में गोविंदा ने फैसला लिया है कि वो रिएलिटी शो में हिस्सा लेंगे। गोविंदा को लेकर सामने आई ताजा जानकारी के अनुसार, वो जल्द ही राइज एंड फॉल नाम के शो में प्रतियोगी के रूप में दिखाई देंगे और दर्शकों का मनोरंजन करेंगेRise and Fall 2 में एंट्री मारेंगे Hero No. 1 गोविंदा!!
एक्टर गोविंदा को लेकर वैरायटी इंडिया ने ये खबर छापी है कि राइज एंड फॉल के मेकर्स ने कुछ समय पहले हीरो नं. 1 के साथ चर्चा की थी, जिसके बाद दोनों में सहमति बन गई है। गोविंदा जल्द शुरू होने वाले राउज एंड फॉल 2 में एक प्रतियोगी के तौर पर नजर आएंगे। गोविंदा के नाम का आधिकारिक फैसला जल्द ही हो सकता हैSunita Ahuja के बाद दुनिया के सामने खुलकर आएंगे Govinda
एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को दर्शकों ने कुछ दिनों पहले ही लॉक अप सच या सजा नाम के शो में देखा था। इस शो में वो अच्छा कर रही थीं लेकिन हेल्थ इश्यू के चलते वो शो से बाहर हो गईं। सुनीता के लिए गोविंदा लॉक अप पर भी आए थे। इस शो ने सुनीता आहूजा के व्यक्तित्व को दर्शकों के सामने लाने का काम किया है। ऐसा लग रहा है कि अब गोविंदा ने भी रिएलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में आने का फैसला इसीलिए लिया है क्योंकि वो भी दुनिया के सामने अपनी पर्सनालिटी लाना चाहते हैं।










































