Bhumi Pednekar Blast on Greater Noida Bus Assault: हाल ही में परी चौक से लेकर नोएडा के सेक्टर 63 के बीच 17 वर्षीय लड़की के साथ बस हुए कथित यौन उत्पीड़न की भूमि पेडनेकर ने कड़ी निंदा की है।Bhumi Pednekar Blast on Greater Noida Bus Assault: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से नोएडा जा रही 17 वर्षीय लड़की के साथ स्लीपर बस में कथित यौन उत्पीड़न की घटना सामना आई। इस घटना के बाद एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने भी नाराजगी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस घटना की कड़ी निंदा की। एक्ट्रेस ने सवाल उठाया कि ऐसी घटनाएं बार-बार कैसे हो सकती हैं। 17 साल की लड़की से कथित रेप पर भूमि हुईं आगबबूला
भूमि पेडनेकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना को लेकर विचार साझा किए। इसके साथ उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, ‘हम यह सब बार-बार होते हुए कैसे देख सकते हैं? शर्मनाक!’ भूमि के इस रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। एक बार लोगों ने महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।










































