Ajay Devgn New Film: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ के बाद अब एक्टर की नई हॉरर फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में उनका नया अंदाज देखने मिलेगा।Ajay Devgn New Film: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) हाल ही में फिल्म ‘धमाल 4’ में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने ठीक-ठाक कमाई की। वहीं, अजय देवगन के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) भी शामिल है। इसी बीच एक्टर की एक और फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अजय देवगन जल्द ही एक हॉरर फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनका बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलेगा। फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से काफी उत्सुकता देखने को मिल रही हैअजय देवगन की नई मूवी का ऐलान
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों एक नई और बड़ी हॉरर थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और इसका निर्देशन रोहित जुगराज करेंगे। फिल्म दर्शकों को रहस्य, डर और सस्पेंस से भरी एक बिल्कुल नई दुनिया में लेकर जाने का वादा करती है। इस फिल्म की शूटिंग आज यानी 2 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। अजय देवगन ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर कर दी है।फिल्म को अजय देवगन, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में शानदार क्रिएटिव टीम और अनुभवी प्रोडक्शन टीम एक साथ आई है। ऐसे में फिल्म से काफी उम्मीदें की जा रही हैं। फिल्म के निर्देशक रोहित जुगराज अलग-अलग तरह की कहानियों पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पंजाबी की सफल फ्रेंचाइजी ‘सरदार जी’, सोनी लिव की चर्चित सीरीज ‘चमक’ और नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ जैसी फिल्मों और सीरीज का निर्देशन किया है। अब रोहित जुगराज हॉरर जॉनर में अपनी नई कहानी के साथ बड़े पर्दे पर एक अलग अनुभव देने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में डर के साथ रहस्य और रोमांच भी देखने को मिलेगा।










































