Mirzapur Advance Booking Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बम-बम करेगी मिर्जापुर… बेच चुकी है 30 हजार टिकिट

0

फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी स्टारर फिल्म मिर्जापुर की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट सामने आने लगी हैं, जिन्हें देखकर ट्रेड पंडित भी हैरान हैं। इस फिल्म ने अब तक 30 हजार से ज्यादा टिकिट बेच डाले हैं।फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट की नई फिल्म मिर्जापुर जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुए अभी 24 घंटे ही हुए हैं और इसने 30 हजार से ज्यादा टिकिट बेच डाले हैं। अभी रिलीज के लिए 2 दिनों से ज्यादा समय बचा हुआ है और फिल्म को लेकर दर्शकों में जो उत्साह है, उसे देखकर यही लग रहा है कि ये आने वाले दिनों में टिकिट विंडो पर तबाही मचा डालेगी। ट्रेड पंडित पहले से ही अंदाजा लगा रहे थे कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएगी और इसने रिलीज से पहले सबको हैरान करना भी शुरू कर दिया है।बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ की ओपनिंग लेगी Mirzapur

पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन स्टारर फिल्म मिर्जापुर जिस तरह से एडवांस बुकिंग में टिकिट बेच रही है, जिसे देखकर ट्रेड पंडित ये अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म रिलीज से पहले लगभग 120K टिकिट आराम से बेच डालेगी। इस तरह से सिनेमाघरों में फिल्म की 20 करोड़ की ओपनिंग पक्की मानी जा रही है। अगर मिर्जापुर रिलीज के बाद दर्शकों द्वारा पसंद की जाती है तो वीकेंड में ये बॉक्स ऑफिस हिलाने का दम रखती हैRavi Kishan को देखने के लिए एक्साइटेड हैं दर्शक

मिर्जापुर सीरीज ने दर्शकों का जिस तरह से मनोरंजन किया था, उसके बाद हर किसी को मिर्जापुर मूवी से भी वही उम्मीद है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को प्रभावित कर चुका है, जिसकी हाईलाइट रवि किशन रहे हैं। रवि किशन इस यूनिवर्स से जुड़ रहे हैं, जिनकी एंट्री देखने के लिए हर सिनेमालवर एक्साइटेड है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रवि किशन दर्शकों को ना केवल एंटरटेन करेंगे बल्कि मिर्जापुर यूनिवर्स में ऐसा तहलका मचाएंगे कि बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी बम-बम कर डालेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here