Kareena Kapoor on Education: करीना कपूर ने अपने करियर और पढ़ाई को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि करीना कपूर ने क्या कहा है।Kareena Kapoor on Education: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने करियर में खूब नाम कमाया है। फिल्मों में आने का उनका फैसला काफी कम उम्र में हुआ था और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि, जिंदगी में एक ऐसा फैसला है जिसे लेकर करीना को आज भी थोड़ा अफसोस होता है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने अपने उसी पुराने फैसले के बारे में खुलकर बात की और बताया कि इसका असर अब उनके बच्चों की परवरिश पर भी दिखाई देता है। तो चलिए जानते हैं कि दायरा (Daayra) एक्ट्रेस करीना कपूर ने किया खुलासा किया है।करीना कपूर ने कही ये बात
एक्ट्रेस करीना कपूर एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह करीना कपूर का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। करीना कपूर ने इंटरव्यू में अपनी पढ़ाई को लेकर बात की। करीना कपूर ने Hanuman Dass से बातचीत में कहा कि ‘मैंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की और ये बात मेरे साथ रह गई। मौका होने के बावजूद मैं फिल्मों में चली गई और ग्यारहवीं के बाद आगे नहीं पढ़ी। मैं जानती हूं बहुत लोग इसका मजाक बना सकते हैं या जो चाहे कहें, लेकिन मैं एक्टर के तौर पर खुद को साबित करना चाहती थी। मैं दिल की सुनना चाहती थी।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘पढ़ाई पूरी न करना मुझे पछतावा है। इसलिए मैंने अपने बच्चों को पहले पढ़ाई खत्म करने और फिर दिल की बात सुनने के लिए कहा। जब यूनिसेफ ने भारत में छोटी लड़कियों की शिक्षा का साथ देने के लिए संपर्क किया तो मुझे बहुत फील हुआ क्योंकि मैं हमेशा ये पछतावा लिए घूम रही थी कि मैंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की।’कब रिलीज होगी ‘दायरा’?
करीना कपूर अपने इस इंटरव्यू के साथ-साथ अपकमिंग फिल्म दायरा को लेकर भी चर्चा में है। अभी हाल ही में फिल्म दायरा का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में करीना कपूर के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) भी दिखाई देंगे। फिल्म दायरा 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है










































