Men’s Junior Asia Cup Hockey: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से हराया, सेमीफाइनल की तरफ कदम बढ़ाए

0

India Men’s Junior Asia Cup Hockey: एक तरफ जहां भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने पुरुष जूनियर एशिया कप में दक्षिण कोरिया को 7-3 से हराते हुए सेमीफाइनल की तरफ कदम बढ़ाए हैंMen’s Junior Asia Cup Hockey: कप्तान अनमोल एक्का के दो गोल की मदद से भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से करारी शिकस्त देकर जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। मैच के पहले तीन क्वार्टर में मुकाबला बराबरी पर रहा लेकिन मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम ने चौथे और अंतिम क्वार्टर में तीन गोल करके दक्षिण कोरिया को पस्त कर दिया।

इस जीत के साथ भारत के तीन मैचों में सात अंक हो गए हैं, जिनमें दो जीत और एक ड्रॉ शामिल है। भारत बुधवार को अपने आखिरी पूल मैच में चीनी ताइपे का सामना करेगा। इस मैच में जीत से उसकी सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। अनमोल ने एक बार फिर अपने कौशल का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने दो गोल दागकर टूर्नामेंट में अपने कुल गोल की संख्या आठ तक पहुंचा दी।

मैच के शुरुआती तीन क्वार्टर बराबरी पर रहे। भारत ने पांचवें मिनट में ही अनमोल के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से बढ़त हासिल की। दक्षिण कोरिया ने हालांकि अगले ही मिनट में दोह्योन चोई के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल की बदौलत 1-1 से बराबरी कर ली। लव नूर सिंह ने 18वें मिनट में मैदानी गोल करके भारत को फिर से बढ़त दिला दी, लेकिन दक्षिण कोरिया ने एक बार फिर तुरंत पलटवार किया। ह्योगुक यू ने अगले 60 सेकंड के भीतर पेनल्टी कॉर्नर से गोल करके स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।अजीत यादव ने 20वें मिनट में गोल करके भारत की एक गोल करके हाफ टाइम तक टीम को 3-2 की बढ़त दिला दी। दक्षिण कोरिया ने हालांकि फिर से वापसी की। यू ने एक बार फिर तीसरे क्वार्टर के छठे मिनट में अपना दूसरा गोल किया, जिससे कोरियाई टीम ने 3-3 से बराबरी कर ली। प्रभदीप सिंह ने तीसरे क्वार्टर के आखिर में 42वें मिनट में भारत को 4-3 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भारत में चौथे क्वार्टर में तीन मिनट के अंतराल में तीन गोल दागकर अपनी बड़ी जीत सुनिश्चित की।

गुरसेवक सिंह ने 55वें मिनट में गोल किया। इसके एक मिनट बाद अनमोल ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर स्कोर 6-3 कर दिया। आर्यन ज़ेस ने 58वें मिनट में भारत की तरफ से सातवां गोल दागा। इस हार के बाद दक्षिण कोरिया के छह अंक रह गए हैं और उसे पूल ए में जापान के खिलाफ मैच खेलना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here