नास्‍तिक संगीता का आस्‍था से हुआ सामना! OTT पर ‘देऊळ बंद 2’, भक्‍त‍ि फिल्‍म ने की थी बजट से 905% अध‍िक कमाई

0

नास्‍त‍िक सोच को चुनौती देने वाली धार्मिक आस्‍था की कहानी पर बनी फिल्‍म ‘देऊळ बंद 2’ तो आपको याद होगी ही। इसी साल मई महीने में रिलीज इस फिल्‍म ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी। महज ₹10 करोड़ के बजट में मूल रूप से मराठी में बनी इस फिल्‍म ने दुनियाभर में ₹100.50 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया। लागत से 905% अध‍िक कमाने वाली इस फिल्‍म की खूब तारीफ भी हुई। यही नहीं, इससे शाहरुख खान का भी कनेक्‍शन सामने आया। अब खुशखबरी यह है कि ये फिल्‍म OTT पर रिलीज हो गई है। ऐसे में यदि आप इसे थ‍िएटर में देखने से चूक गए हैं, तो अब घर बैठे इसका आनंद ले सकते हैं। IMDb पर 7.6 रेटिंग पाने वाली यह फ‍िल्म किसानों के आत्महत्या के संवेदनशील मुद्दे को उठाती है। आस्था और नास्तिकता के बीच के टकराव को दिखाती है।

‘देऊळ बंद 2’ का हिंदी में अनुवाद है ‘मंदिर बंद 2’, यह एक भक्ति ड्रामा फ‍िल्म है, जिसे प्रवीण तरडे ने लिखा और निर्देशित किया है। यह साल 2015 में रिलीज ‘देऊळ बंद’ का सीक्‍वल है। बॉक्स ऑफ‍िस पर यह सीक्‍वल फिल्‍म सरप्राइज हिट साबित हुई। ‘राजा श‍िवाजी’ के बाद 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फ‍िल्म बनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here