पीडीएस चावल की अफरा तफरी में सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक, राशन दुकान विक्रेता व किराना व्यापारी के खिलाफ फआईआर दर्ज

0

२५ क्विंटल १० किलो फोर्टिफाइड चावल बरामदगी के बाद कार्यवाही तीनो आरोपी फरार

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। रामपायली थाना क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य की दुकान से वितरित होने वाले पीडीएस चावल की कथित अफ रा तफरी का मामला सामने आया है। खाद्य विभाग एवं कृषि उपज मंडी की संयुक्त छापामार कार्यवाही में किराना दुकान से २५ क्विंटल १० किलोग्राम फ ोर्टिफ ाइड चावल बरामद होने के बाद पुलिस ने सेवा सहकारी समिति रामपायली के प्रबंधक सुरेंद्र गौतम, शासकीय उचित मूल्य दुकान रामपायली के विके्रता रामकिशोर लिल्हारे तथा किराना व्यापारी मुकेश ढोडरे के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपराध दर्ज होने के बाद तीनों आरोपी फ रार बताए जा रहे हैं जिनकी पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है।

शिकायत के बाद १४ अगस्त को हुई छापामार कार्यवाही

जानकारी के अनुसार शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले पात्र हितग्राहियों को शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से रियायती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। आरोप है कि रामपायली क्षेत्र में कुछ हितग्राहियों द्वारा प्राप्त शासकीय चावल को खुले बाजार में बेचने तथा बिचौलियों एवं व्यापारियों द्वारा उसे खरीदने का सिलसिला चल रहा था। इसी संबंध में एक शिकायत जिला प्रशासन के समक्ष पहुंची थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा खाद्य विभाग एवं कृषि उपज मंडी प्रशासन की संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद १४ अगस्त को खाद्य अधिकारी निहारिका अवस्थी, कृषि उपज मंडी वारासिवनी के सहायक ग्रेड.२ विक्रांत देशमुख एवं सहायक ग्रेड.३ भूषण लांजेवार की संयुक्त टीम रामपायली पहुंची। टीम ने शिकायत के आधार पर मुकेश ढोडरे के निवास परिसर में संचालित किराना दुकान पर अचानक दबिश दी। दुकान एवं परिसर की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में शासकीय राशन का चावल बरामद हुआ। कार्यवाही के दौरान प्रशासनिक टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार करते हुए कुल २५ क्विंटल १० किलोग्राम चावल जब्त किया। जब्त चावल को सुरक्षित रखने के लिए पिकअप वाहन के माध्यम से वारा स्थित वेयरहाउस भेजा गया।

राशन दुकान के स्टॉक में भी मिली अनियमितता

छापामार कार्यवाही के बाद मामले की विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान रामपायली के स्टॉक का मिलान किया गया। जिसमें स्टॉक में अंतर एवं अनियमितता पाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद राशन दुकान विके्र ता रामकिशोर लिल्हारे तथा सेवा सहकारी समिति रामपायली के प्रबंधक सुरेंद्र गौतम से भी पूछताछ की गई। जांच में बरामद चावल का नमूना लेकर परीक्षण कराया गया। कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी निहारिका अवस्थी द्वारा १९ सितंबर को रामपायली थाने में प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार जांच में जब्त चावल फ ोर्टिफ ाइड चावल पाया गया। प्रतिवेदन में शासकीय उचित मूल्य दुकान रामपायली के स्टॉक में अंतर पाए जाने तथा मुकेश ढोडरे की किराना दुकान में अनाधिकृत रूप से फ ोर्टिफ ाइड चावल रखे होने का उल्लेख किया गया है।

तीनों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने का आरोप

खाद्य विभाग ने शासकीय उचित मूल्य दुकान के विके्रता रामकिशोर लिल्हारे, सेवा सहकारी समिति रामपायली के प्रबंधक सुरेंद्र गौतम तथा किराना व्यापारी मुकेश ढोडरे की भूमिका प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाई गई। विभाग के अनुसार इन परिस्थितियों से यह स्पष्ट होने की बात कही गई कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान से वितरित होने वाले फोर्टिफाइड चावल की अफरा तफरी की जा रही थी। जांच के बाद प्रकरण तैयार कर जिला कलेक्टर को भेजा गया था। इसके पश्चात १७ सितंबर को जिला कलेक्टर के द्वारा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए। खाद्य विभाग की ओर से १९ सितंबर को शासकीय उचित मूल्य दुकान के प्रबंधक एवं विके्रता द्वारा मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश २०१५ की विभिन्न धाराओं तथा दुकान आवंटन प्राधिकार पत्र की शर्तों का उल्लंघन किया गया हैं। वहीं किराना व्यापारी पर भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। खाद्य कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के द्वारा मामले में गहन जांच के बाद प्रतिवेदन तैयार कर रामपायली थाने में प्रस्तुत कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई। पुलिस ने खाद्य विभाग के प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस ने सेवा सहकारी समिति रामपायली …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here