Ramayana Screening: फिल्म ‘रामायण’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस बीच खबर सामने आई है कि रिलीज से पहले फिल्म की स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में हो सकती है। क्या है ये पूरी खबर पढ़िए इस रिपोर्ट मेंRamayana Screening: नितेश तिवारी डायरक्टेड फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) जल्द ही बड़े परदे पर रिलीज होने वाली है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा हुई थी। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर फिल्म 5 नवंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज की जाएगी जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। 4000 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को एक बड़े स्तर पर ले जाने की तैयार मेकर्स ने कर डाली है। इस बीच खबर सामने आई है कि फिल्म रामायण की स्क्रीनिंग दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन में हो सकती है। आखिर मेकर्स ने यही जगह स्क्रीनिंग के लिए क्यों चुनी जानिए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।रामायण की स्क्रीनिंग
मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स फिल्म ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में रखना चाहते हैं। इस स्क्रीनिंग में देश के सभी राजनेताओं को इन्वाइट किया जाएगा। एक सूत्र ने पब्लिकेशन को बताया, ‘राष्ट्रपति भवन में फिल्म की स्क्रीनिंग उसी दिन करने की योजना है, जिस दिन फिल्म दुनिया भर में रिलीज़ होगी। इससे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट के लॉन्च में एक हाई-प्रोफाइल इवेंट जुड़ जाएगा।’ हालांकि मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं की उन्हे स्क्रीनिंग के लिए राष्ट्रपति भवन में पर्मिशन मिल सके। साथ ही कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति भवन में होने वाली स्क्रीनिंग में फिल्म ‘रामायण’ की पूरी स्टारकास्ट भी मौजूद होगीरामायण फिल्म की स्टारकास्ट
बता दें फिल्म रामायण में रणबीर कपूर, रवि दुबे, साई पल्लवी, यश, रकुलप्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल, अनुपम खेर जैसे कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया था लेकिन सभी की निघाऐं यश पर टिकी रहीं जो रावण की भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग इस दशहरा 20 अक्टूबर को शुरू हो जाएगी







































