Kriti Sanon New Movie: कृति सेनन इस बार हॉरर-कॉमेडी नहीं, बल्कि एक ऐसी फिल्म में नजर आ सकती हैं, जो पूरी तरह डर और सस्पेंस पर आधारित होगी। मैडॉक फिल्म्स के साथ उनका यह नया प्रोजेक्ट उनके करियर के लिएKriti Sanon New Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में कृति सेनन फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) में नजर आई थीं। कृति सेनन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब इन सब के बीच कृति सेनन का नाम एक नई फिल्म से जुड़ रहा है। इस बार उनका बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कृति सेनन के बाद इस बार कैसी फिल्म हाथ लगी है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।कृति सेनन के हाथ लगी नई फिल्म
एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने करियर में रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा जैसी कई तरह की फिल्मों में काम किया है। अब वो एक ऐसे प्रोजेक्ट के लिए तैयार हैं, जिसमें उनका अंदाज एकदम अलग होगा। Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक, कृति मैडॉक फिल्म्स (Maddock Films) की एक बड़े स्तर पर बनाई जा रही हॉरर फिल्म में लीड रोल निभाएंगी। फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है और फिलहाल इसकी तैयारियां चल रही हैं। सोर्स के मुताबिक, कृति सेनन ने अपनी अगली फिल्म के तौर पर इस अनटाइटल्ड फिल्म को चुना है। सोर्स ने कहा, ‘इंटरव्यू में कृति ने बताया है कि उन्हें हॉरर फिल्में देखना ज्यादा पसंद नहीं है, लेकिन एक एक्टर के तौर पर खुद को चुनौती देने के लिए वो इस जॉनर को एक्सप्लोर करना चाहती थीं। ऐसे में यह फिल्म उनके पास बिल्कुल सही समय पर आई है।’मैडॉक फिल्म्स के साथ कृति का पुराना रिश्ता
कृति सेनन और मैडॉक फिल्म्स की जोड़ी पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुकी है। उनकी इस प्रोडक्शन हाउस के साथ पहली फिल्मों में ‘राब्ता’ (Raabta) शामिल थी। इसके बाद उन्होंने ‘लुका छुपी’ (Luka Chuppi), ‘अर्जुन पटियाला’ (Arjun Patiala) और ‘मिमी’ (Mimi) जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) में भी वो नजर आई थीं।







































