NSG Mock Drill In Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर में एनएसजी जवानों ने रात में 12 बजे मॉकड्रिल किया है। इस दौरान डमी संदिग्ध को पकड़ा है। मंदिर की सुरक्षा को लेकर जवान समय-समय पर यहां मॉकड्रिल करते हैं। महाकाल मंदिर देश के प्रमुख मंदिरों में शामिल है। यहां हर साल करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।उज्जैन: महाकाल मंदिर में संभावित खतरे से निपटने के लिए एनएसजी के जवानों ने मॉकड्रिल किया है। एनएसजी मुंबई की टीम ने रात 12 से दो बजे के बीच मॉक ड्रिल की है। यह मॉक ड्रिल महाकाल लोक स्थित नंदी द्वार से शुरू होकर मानसरोवर क्षेत्र तक जारी रहा है। इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम भी मौजूद थी। कुछ देर तक लोगों को समझ में नहीं आया कि क्या हो रहा है।एक्शन मोड में दिखे एनएसजी के जवान
दरअसल, जवान रात साढ़े 12 बजे नंदी द्वार के पास से एक्शन मोड में दिखे। ब्लैक ड्रेस में एनएसजी के जवान आधुनिक हथियारों से लैस थे। ये जवान में रात में होने वाले संभावित खतरों का रिहर्सल कर रहे थे। मॉक ड्रिल के दौरान एक जवान खंभे की आड़ में आगे बढ़ रहा था तो दूसरा जवान उसे कवर दे रहा था।
अचानक हो गया अंधेरा
वहीं, टारगेट को ढूंढने के दौरान अचानक से वहां अंधेरा हो गया है। लेकिन एनएसजी जवानों के मूवमेंट पर कोई असर नहीं पड़ा है। उसी तेजी के साथ जवान टारगेट की ओर बढ़ते रहे हैं। महाकाल लोक में बने खंभे उनके लिए दीवार की तरह काम कर रहे थे। जवान उसकी आड़ में अपने मिशन को पूरा करने में जुटे थे। सिर्फ उनका हथियार दिखता था।एक संदिग्ध को ढूंढा
मॉक ड्रिल के दौरान संदिग्ध एक कोने में छुपा हुआ था। जवानों ने उसे अंधेरे में भी ढूंढ लिया है। इस दौरान दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस अफरातफरी में घायल हुए श्रद्धालु को भी अस्पताल पहुंचाया है। सब कुछ मॉक ड्रिल का ही हिस्सा था। इसमें संदिग्ध और दर्शनार्थी डमी बनाए गए थे।महाकाल मंदिर में करते रहते हैं सुरक्षा अभ्यास
दरअसल, महाकाल मंदिर परिसर में एनएसजी के कमांडो पहले भी सुरक्षा अभ्यास कर चुके हैं। 26 सितंबर 2023 को भी मंदिर परिसर में आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन का पूर्वाभ्यास किया था।आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए किया मॉक ड्रिल
मॉक ड्रील को लेकर उज्जैन के एडिशनल एसपी आलोक शर्मा में बताया कि महाकाल मंदिर देश के प्रमुख मंदिरों में शामिल है, किसी भी प्रकार की आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आज एक एडवांस मॉक ड्रिल की गई है। जिसमें 100 से अधिक एनएसजी कमांडो भी शामिल हैं। इसके साथ ही मंदिर प्रशासन और लोकल पुलिस भी है।










































