दूसरे राज्यों के विमानों से ज्यादा ताकतवर और आधुनिक है सीएम मोहन यादव का नया जेट, अंदर की तस्वीर देख लीजिए

0

Bombardier Challenger 3500: मध्य प्रदेश सरकार का नया बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 बिजनेस जेट भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंच गया है। करीब 234 करोड़ रुपये की लागत वाला यह विमान आवाज से कंट्रोल होने वाले स्मार्ट केबिन और लग्जरी सुविधाओं से लैस है। डीजीसीए की हरी झंडी मिलने के बाद सीएम यादव इसमें उड़ान भरेंगे।भोपाल: मध्य प्रदेश के वीवीआईपी बेड़े में एक नया और बेहद आधुनिक अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सफर के लिए खरीदा गया शानदार ‘बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500’ बिजनेस जेट कनाडा से उड़ान भरकर आखिरकार भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंच चुका है। वर्ष 2021 में हुए विमान हादसे के बाद से राज्य सरकार चार्टर्ड विमानों के किराए पर भारी-भरकम राशि खर्च कर रही थी। अब इस नए विमान के आने से सरकारी दौरों को नई रफ्तार और सुरक्षा मिलेगी, हालांकि अभी इसे आधिकारिक तौर पर यात्रियों की सेवा में उतरने में कुछ हफ्तों का वक्त लगेगा।

गुजरात और महाराष्ट्र से भी आगे निकला एमपी का बेड़ा

जब इस नए जेट की तुलना देश के दूसरे बड़े राज्यों से की जाती है, तो मध्य प्रदेश का यह विमान सबसे आगे नजर आता है। पड़ोसी राज्य गुजरात के पास ‘बॉम्बार्डियर चैलेंजर-650’ है, जिसे 2019 में खरीदा गया था। वहीं महाराष्ट्र के पास ‘सेसना साइटेशन एक्सएलएस’ विमान है। इन दोनों राज्यों के विमानों के मुकाबले एमपी का यह नया चैलेंजर-3500 तकनीक, केबिन स्पेस और आधुनिक सुविधाओं के मामले में काफी आगे और नई पीढ़ी का है।बिना बटन छुए सिर्फ आवाज से चलेगा केबिन

इस विमान की सबसे बड़ी खासियत इसका स्मार्ट केबिन है। दुनिया के इस पहले वॉइस-कंट्रोल्ड बिजनेस जेट में यात्रियों को एसी का तापमान बदलने या लाइट डिम करने के लिए कोई बटन दबाने की जरूरत नहीं पड़ती। यह विमान आवाज के इशारे पर काम करता है। इसके अलावा इसमें जीरो-ग्रेविटी वाली बेहद आरामदायक सीटें और उच्च श्रेणी की साउंडप्रूफिंग दी गई है, जो लंबी यात्रा की थकान को पूरी तरह मिटा देती है।टैंक फुल पर लगातार उड़ेगा 6300 किलोमीटर

परफॉर्मेंस के मामले में भी यह विमान बेजोड़ है। यह अधिकतम 45,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है और इसकी रफ्तार करीब 882 किलोमीटर प्रति घंटा है। एक बार टैंक फुल होने पर यह लगातार 6,300 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है, यानी बिना रुके भारत से सीधे यूरोप या पूर्वी एशिया तक उड़ान भर सकता है। इसकी सुरक्षा के लिए इसका ऑल-रिस्क बीमा कराया गया है।अभी उड़ान भरने के लिए करना होगा इंतजार

भले ही विमान भोपाल पहुंच चुका है, लेकिन मुख्यमंत्री को इसमें सफर करने के लिए अभी डेढ़ से दो महीने का इंतजार करना होगा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की टीम जल्द ही भोपाल आकर तकनीकी और सुरक्षा मानकों की जांच करेगी। सभी कानूनी और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही यह विमान अपनी पहली आधिकारिक वीवीआईपी उड़ान भरेगा।

फीचर्सविवरण
रेंज (डिस्टेंस)3,400 नॉटिकल मील (लगभग 6,300 किलोमीटर)
टॉप स्पीड / क्रूज़मैक 0.83 (करीब 1,016 किमी/घंटा तक)
उड़ान भरने की ऊंचाईअधिकतम 45,000 फीट तक
इंजनट्विन हनीवेल HTF 7350 इंजन (प्रत्येक 7,323 पाउंड थ्रस्ट वाला)
विश्वसनीयता99.8% से अधिक डिस्पैच रिलायबिलिटी

केबिन और अंदरूनी लग्जरी फीचर्स

  • यात्री क्षमता: एक बार में आराम से 10 यात्री सफर कर सकते हैं।
  • जीरो-ग्रेविटी सीटें: बॉम्बार्डियर की पेटेंटेड ‘नुएज’ सीटें दी गई हैं, जो लंबी यात्रा के दौरान थकान को बिल्कुल महसूस नहीं होने देतीं।
  • वॉइस-कंट्रोल्ड स्मार्ट केबिन: इंडस्ट्री का पहला ऐसा केबिन जिसमें लाइट, एसी का तापमान और एंटरटेनमेंट सिस्टम सिर्फ आवाज से कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही वायरलेस चार्जर और 4K एंटरटेनमेंट डिस्प्ले मौजूद हैं।
  • शांत और ताजी हवा का माहौल: क्लास में सबसे बेहतरीन साउंडप्रूफिंग (बाहर की आवाज अंदर नहीं आती), सबसे कम केबिन ऑल्टीट्यूड और 2 मिनट से भी कम समय में ताजी हवा रिन्यू करने वाला एयर सिस्टम।

कीमत और मार्केट स्टेटस

कीमत: लगभग 26 से 30 मिलियन डॉलर (यानी बेस प्राइस करीब ₹268 करोड़, जो कस्टमाइज्ड इंटीरियर और टैक्स के हिसाब से और बढ़ जाती है)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here